भारतीय मूल के सत्या नडेला के माइक्रोसॉफ्ट का CEO बनने के बाद अब नोकिया कंपनी ने भी भारतीय मूल के राजीव सूरी को कंपनी का CEO बनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार 29 अप्रैल को राजीव सूरी को कंपनी का CEO घोषित किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया की डील पूरी होने के बाद कंपनी की तरफ से ये घोषणा हो सकती है|
राजीव 1995 में नोकिया से जुड़े थे। 2009 में राजीव को Nokia Siemens Networks का CEO घोषित किया गया था। फिनिश अखबार हेलसिनगिन सानोमत (Helsingin Sanomat) ने 14 मार्च को एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें नोकिया के अगले CEO के रूप में राजीव सूरी को देखा जा रहा है।
राजीव सूरी का जन्म 1967 में हुआ था। राजीव ने भी मनीपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है, जहां से माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला पढ़े हैं।